IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

💐पीएम श्री स्कूल खोलवा स्वास्थ्य शिविर में कु अनिता धुर्वे व गौरव मरकाम का हुआ सम्मान💐

कवर्धा। कबीरधाम जिला वि खंड स/लोहारा संकुल खोलवा सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम खोलवा जो कि विगत वर्ष से पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय के लिए सुंदर ,स्वच्छ व गतिविधि आधारित के कारण चयन हुआ है उच्च कार्यालय के आदेशानुसार 6/4/24 को 10 डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है के तर्ज पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में 106 छात्रों का परीक्षण किया गया पूरे बच्चों को टूथब्रश,कोलगेट प्रदान किया गया साथ में जन समुदाय का भी परीक्षण किया गया ।और सत्र 24–25 के लिए कक्षा 5 वी के मेघावी छात्र गौरव मरकाम , कु अनिता धुर्वे जिनका नवोदय व भोरमदेव कन्या परिसर के लिए चयन हुआ है जिनका संकुल समन्वयक शिवलाल मार्कण्डेय द्वारा तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया साथ ही छात्रों के द्वारा सुंदर मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए । अंत में प्रधान पाठक मनोज कुमार साहू द्वारा कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए सभी डॉक्टर की टीम ,शिक्षको ,बच्चो व जनसमुदायों का आभार जताया।

You missed

error: Content is protected !!