राजनांदगांव 4 सितम्बर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मुर्तिकारों से अपील करते हुये कहा कि गत वर्ष की भाति गणेश प्रतिमा का विक्रय सर्वेश्वरदास स्कूल के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे किया जाये। उन्होंने कहा कि शासन निर्देशानुसार 4 फीट से अधिक की प्रतिमा न बनावे एवं मिट्टी की प्रतिमा का निर्माण करे क्योंकि शासन द्वारा प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है। मूर्तियों का विक्रय अन्य स्थानों पर करना प्रतिबंधित है। ऐसा करते पाये जाने पर संबंधित का प्रतिमा विक्रय बंद कराकर जुर्माना वसूला जायेगा। उन्होने कोरोना को ध्यान में रखते हुये सहयोग करने की अपील की है।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730