IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*विद्यार्थियो ने किया शैक्षणिक भ्रमण*

शहीद नरेन्द्र शर्मा शास. उच्च. माध्य. विद्यालय रवेली

कवर्धा। विज्ञान समूह के 11 वीं और 12 वीं के 50 छात्र एवं छात्राएँ ने छत्तीसगढ विज्ञान केंद्र रायपुर का भ्रमण किया जिसमे देश विदेश के जाने माने इंजीनियर, पूर्व डायरेक्टर बी.एन. राव रेड्डी सर का व्याख्यान भी था जिसमें महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज की जन्मदिवस मे याद करते हुए उनकी प्रेरक कहानी,महानता से अवगत कराते हुए बच्चों को ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर अपना मुकाम प्राप्त करने को कहा तथा पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का प्रेरक कहानी के माध्यम से रीड, रिमेंबर,रिटेन,(फ्रिक्वेंट रिडिंग तकनीक) का प्रयोग कर कैसे लम्बे समय तक स्मरण रखा जा सकता है बताया।

विद्यार्थियो में कन्वीक्ट,कन्वीकशन ,केट्सी करेज, होना चाहिये तथा बहुत ही सरल तरीका से उंगलियो के माध्यम से 12 से ऊपर का गणित टेबल को चंद मिनटों में रुचि पूर्ण तरीके से कैसे सीखे तथा आयत का प्रश्न कैसे सॉल्व करें, उसके संदर्भ में सरलता से समझाया ।उसके उपरांत विद्यार्थियो ने तारा मण्डल 3 डी फिल्म देखा,फिर छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों का गैलेरी,मापन गैलेरी,बल गैलेरी,बाहर साइंस गार्डन को देखकर विद्यार्थी प्रफुल्लित हो उठे यह भ्रमण विद्यालय अटल टिन्करिंग प्रभारी महेन्द्र कुमार श्रीवास व्याख्याता के मार्गदर्शन में तथा संस्था के प्राचार्य कुमार सिंह साहू के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।

जे.आर.बंजारे प्रधान पाठक,जे.के. व्याख्ताता,सुश्री राधिका मंडावी,एस. के. तिवारी,एच.के.कुर्रे,मनोहर सिंह धुर्वे,सुमन ,शीतल,स्मृति,सुमिना, सोनिया,प्रवीण,गणेश,तथा अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!