IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं विदाई समारोह कार्यक्रम हुवा सम्पन्न*

कवर्धा/पिपरिया। पिपरिया में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक- 20/12/23 से 22/12/23 तक रखा गया |
प्रथम दिवस खेल कार्यक्रम का शुभारम्भ नेताप्रतिपक्ष लोकेश साहू पार्षद नगर पंचायत पिपरिया, एबीईओ अजय चंद्रवंशी एवं सीएसी  महेन्द्र जांगड़े द्वारा किया गया | जिसमें प्राथमिक वर्ग के छः शालाओं के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिये |
द्वितीय दिवस कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओ ने विभिन्न विधाओ में भाग लिया |

अंतिम दिवस प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका गंगा बाई सेन मेडम की विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुवा | पुरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रूपेश तिवारी द्वारा किया गया |

इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल, बीआरसी जलेश चंद्रवंशी, प्राचार्य SAGES पिपरिया सतीश बंजारे, समन्वयक महेन्द्र जांगड़े, पालिगुढ़ा के सरपंच श्रीराम चंद्रवंशी, कवर्धा सीएसी दुर्गेश पाण्डे, प्रधान पाठक धर्मेन्द्र शर्मा, संजय गुप्ता, संयोगिता सोनी, शिवभगत बर्वे, निर्मला पोर्ते, मधुलिका शर्मा, कु. अर्चना शर्मा, स्वाति शर्मा, चितेश्वर ध्रुव एवं शिक्षक, शिक्षिकाएँ तथा रसोइया, सफाईकर्मी, ग्रामवासी व सभी स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!