ग्राम पंचायत बड़ौदा के महिला सरपंच बर्खास्त, सरपंच पति करता था सरकारी दस्तावेज मे दस्तखत
कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ौदा कला का सोशल मीडिया मे जमकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सरपंच पति द्वारा सरकारी दस्तावेज मे दस्तखत करते हुए दिख रहे है, जिसे प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी बनाई गई जिसमें पूरे मामले को जांच कर अनुविभागीय अधिकारी लोहारा को अपना रिपोर्ट सौपा गया। अनुविभागीय अधिकारी लोहारा द्वारा पूरे मामले की बारकी से जांच कर जांच में मामला सही पाया जाने पर महिला सरपंच जगबति साहू को धारा 40 के तहत बर्खास्त किया गया।
सरपंच पति नारायण साहू द्वारा सरकारी दस्तावेज मे दस्तख़त करते हुए वीडियो सोशल वीडियो में वायरल हुआ था जो कि नियम विरुद्ध है समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बारकी से जांच कर करवाई किया गया। मामला सहसपुर लोहारा ब्लॉक के होने के कारण जांच के लिए जनपद पंचायत लोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जांच टीम गठित किया था जांच के बाद रिपोर्ट को सहसपुर लोहारा के अनुविभागीय अधिकारी को सौपा गया था।
जांच में सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत बड़ौदा कला के महिला सरपंच को पद से बर्खास्त किया गया।



