IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

विधानसभा आम निर्वाचन 2023

कबीरधाम जिले मे 78.33 प्रतिशत मतदान

पंडरिया विधानसभा में 75.27 प्रतिशत और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान

कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित की गई है। प्रथम चरण में कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया और कवर्धा का निर्वाचन 07 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में जिले का मतदान 78.33 प्रतिशत रहा। जिसमें 78.38 प्रतिशत पुरूष और 78.27 प्रतिशत महिला मतदान हुआ। जिले के पंडरिया विधानसभा में 75.27 और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंडरिया विधानसभा में 75.30 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 75.25 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 81.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.15 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के मतदान में कबीरधाम जिले में कुल 79.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 80.28 प्रतिशत पुरूष और 79.21 प्रतिशत महिला मतदाता थे। 2018 के मतदान में जिले के पंडरिया विधानसभा में 77.36 और कवर्धा विधानसभा में 82.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंडरिया विधानसभा में 78.16 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 76.55 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 82.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.72 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!