IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा रियासत के राजा योगेश्वर राज सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छः वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी ने किया निष्कासित

योगीराज सिंह छह
साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

कवर्धा। विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ये कार्यवाही की गई हैं।

योगेश्वर राज ऊर्फ योगीराज सिंह ने कवर्धा सीट पर चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशी खड़ग राज सिंह का खुलेआम प्रचार किया था। यहां पर कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर प्रत्याशी थे। मतदान होने के बाद ये आदेश जारी किया गया है।

error: Content is protected !!