IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव के वेटलिफ्टर जगदीश विश्वकर्मा,मिथलेश सोनकर व कुमारी ज्ञानेशवरी यादव का चयन इंडिया कैम्प के लिए हुआ।

राजनांदगांव: आगामी सिंगापुर मे 18 से 24 अक्टूबर को होने वाले भारोत्तोलन (वेटलिफिटंग) कांमनवेल्थ चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम मे छत्तीसगढ राजनांदगांव जय भवानी व्यायाम शाला जयस्तंभ चौक के मिथलेश सोनकर,जगदीश विश्वकर्मा व कुमारी ज्ञानेशवरी यादव का चयन इंडिया कै म्प मे प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। 1 सितबंर से होने वाली प्रशिक्षण शिविर मे इनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो काँमनवेल्थ गेम्स की पात्रता हासिल कर लेंगें ।

जिला भारोतोलन संघ व जय भवानी व्यायाम शाला के संरक्षक श्री पुरूषोत्तम आजमानी जी ने बताया कि राजनांदगांव जय भवानी व्यायाम शाला मे प्रशिक्षक अजय लोहार के मार्गदर्शन मे अभ्यास करने वाले मिथलेश सोनकर व कुमारी ज्ञानेशवरी यादव मे पटियाला राष्ट्रीय भारोतोलन नेशनल प्रतियोगिता मे छ.ग. की पहली महिला वेटलिफ टर है जो सबजूनियर व जूनियर मे सिलवर मेडल दिलाकर राज्य व राजनांदगांव जिला को गौरांवित किया और जिले का मान बढायी।

संघ के संरक्षक आजमानी जी ने बताया किे 10 साल पहले राजनांदगांव जय भवानी व्यायाम शाला के वेटलिफ टर जगदीश विश्वकर्मा ने दक्षिण आफ्रि का काँमनवेल्थ इंटरनेशनल भारोतोलन चैम्पियनशिप मे खेलने गये थे और वहां भारत व छत्तीसगढ़ के लिये स्वर्ण पदक दिलाया और छत्तीसगढ़ के लिये कई पदक जीते इनके बाद अभी भारोत्तोलन (वेट लिप्टिंग) में किसी वेट लिप्टर खिलाड़ी का चयन नही हुआ है अभी जगदीश विश्वकर्मा आरमी कैम्प में पूणे में अभ्यासरत है और वही से पुष्पा इंडिया कैम्प पटियाला में विशेष प्रशिक्षण के लिये उसका चयन हुआ है इन तीनों वेट लिप्टरों ने पटियाला में अभी हुए राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राज्य के लिये मेडल जीते है अभी इन खिलाडिय़ों का विशेष प्रशिक्षण शिविर पटियाला के भारतीय खेल प्रशिक्षण संस्थान में होगा। आगामी कामन वेल्थ इंटरनेशनल भारोत्तोलन स्पर्धा में सिंगापुर में ये खिलाड़ी जुनियर सबजुनियर व जगदीश विश्वकर्मा सीनियर केटेगिरी के स्पर्धा में भाग लेंगे। जय भावानी व्यायाम शाला के कोच अजय लोहार व जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव व जय भवानी व्यायाम शाला के पूर्व प्रशिक्षक अशोक श्रीवास ने बताया कि व्यायाम शाला के तीनों वेट लिप्टर राष्ट्रीय स्पर्धा पटियाला मेें कु. ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 कि.ग्रा. वर्ग में 70 कि.ग्रा. स्नेच व 81 कि.ग्रा. क्लीनजर, कुल 151 कि.ग्रा. वजन उठाई थी 73 कि.ग्रा. वर्ग समुह में मिथलेश सोनकर 108 कि.ग्रा. स्नेच 140 कि.ग्रा. क्लीनजर्क कुल 248 कि.ग्रा. वजन उठाया इन्होंने कई नेशनल व राष्ट्रीय स्पर्धा में छ.ग. का प्रतिनिधित्व किया। वही सिनियर वर्ग में जगदीश विश्वकर्मा ने 96 कि.ग्रा. वर्ग समुह में 141 कि.ग्रा. स्नेच व 185 कि.ग्रा. क्लीनजर्क कुल वजन 326 कि.ग्रा. वजन उठाकर सिल्वर मैडल पर अपना कब्जा जमाया और इंडिया कैम्प के लिये अपना जगह बना लिया।

प्रशिक्षक अजय लोहार व सचिव अशोक श्रीवास ने बताया कि अजगदीश विश्वकर्मा लगातार 10 वर्षो से सबजुनियर जुनियर व सिनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर व ब्राउंस मेडल व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण अफ्रीका कामन वेल्थ भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल दिला चुके है। वह अभी वर्तमान में आरमी कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है और वही से आरमी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है। जय भवानी व्यायाम शाला व जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक श्री आजमानी जी ने बताया कि ओलंपिक गेम्स वेट लिप्टिंग में छ.ग. व जिला को लगातार मेडल दिलाने वाले संस्कारधानी राजनांदगांव के एकमात्र टे्रनिंग सेंटर है जिसे इस खेल की फैक्ट्री कहा जायेे तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी आज भी उपेक्षित है जय स्तम्भ चौक कलार पारा स्थित जय भवानी व्यायाम शाला में यह फैक्ट्री कई वर्षो से चल रहा है। इस विधा से जुड़े आजमानी परिवार इसेे संभाल रहे है और इस सेंटर से वर्ष 2007- 08 में पहला मेडल व्यायाम शाला के वेट लिप्टर नारायण लोहार ने दिलाया इसके बाद से लगातार मेडल ही झड़ी लग गई है और 2011- 12 में व्यायाम शाला के वेट लिप्टर जगदीश विश्वकर्मा ने और कमाल कर राजनांदगांव छ.ग. भारत के पहला अंतर्राष्ट्रीय मेडल दक्षिण अफ्रीका कामन वेल्थ में स्वर्ण पदक दिलाकर नया इतिहास रच दिया इसके बाद से अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैम्पियनशीप और बेस्ट लिप्टर ऑफ छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर व खेलो इंडिया जैसे स्पर्धा पर लगभग 50 मेडल आ चुके है जगदीश के मेडल के बाद छ.ग. राज्य शासन ने एक वेटलिफ टिग सेेट दिया था इसी एक मात्र से वर्ष 2014 से यहा अभ्यास के लिए आने वाले गरीब बच्चो ने उसके बाद पदको व चैम्पियनशिप बेस्टलिफ टर आफ छ.ग. व की होड लगायी है। अब वह सेट पुराने हो चुके है और व्यायाम शाला को नई सेट की आवश्यकता है।

जिला भारोतोलन संघ के संरक्षक आजमानी जी नेे बताया कि वेटलिफ टिग मे अच्छा स्कोप को देखते हुए इस व्यायाम शाला मे अभी लगभग 30-35 खिलाडी व्यायाम शाला के प्रशिक्षक अजय लोहार के मार्ग दर्शन मे ट्रेनिंग के लिए आ रहे है इसमे 10-15 लडकिया भी है जो वजन उठाने के खेल से जुडी है राष्ट्रीय स्पार्धा मे पदक जीत क र प्रदेश व राजनांदगांव जिला के खिलाडियो ने भारतीय टीम मे जगह बनाई है जिसमे वेटलिफ टर जगदीश विश्वकर्मा 96 कि.ग्रा. वर्ग समुह मिथलेश सोनकर 73 कि.ग्रा. वर्ग व 49 कि.ग्रा. वर्ग समुह मे कुमारी ज्ञानेशवरी यादव का चयन किया गया है उलेखनिय है कि 10 साल बाद प्रदेश व जिला के खिलाडी किसी अंतर्राष्ट्रीय वेट लिप्टिंग स्पर्धा में हिस्सा लेने जा रहे है तीनों खिलाड़ी 01 सितम्बर से आयोजित इंडिया कैम्प के हिस्सा लेंगे इसके बाद भारतीय वेट लिप्टिंग टीम 18 से 24 अक्टूबर तक सिंगापुर में आयोजित कामन वेल्थ अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन स्पर्धा के लिये रवाना होगी। भारतीय टीम में जगह बनाने वाले प्रदेश जिला व व्यायाम शाला के खिलाडिय़ों जिला वेट लिप्टिंग संघ के संरक्षक श्री पुरूषोत्तम आजमानी अजय श्रीवास्तव डोमन महोबिया अध्यक्ष अमित आजमानी सचिव अशोक श्रीवास कोषाध्यक्ष बसंत मैगी उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर मनोज यादव, चोवाराम सोनकर, आकाश सोनी, सहसचिव नाहिद अख्तर, नारायण लोहार, तामेश्वर बंजारे, रितेश घरडे, व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, सहसचिव नीरज शुक्ला, प्रशिक्षक अजय लोहार, संघ के सदस्य दाऊद खान, रवि गुप्ता, गणेश साहू, अजय कुलदीप, रामा यादव, नितीन शर्मा, नोमेन्द्र यादव, संजय सरोदे, जग्गु ठाकुर, गौकरण सोनकर, तामेश राजपूत, संतोष साहू, पे्रमप्रकाश सिन्हा, श्रीमती सरला साहू, कोमल गुप्ता, डॉ. दिपिका पटेल आदि खिलाडिय़ों व सदस्यों ने बधाई दी है। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।

You missed

error: Content is protected !!