IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

संतान की सुख समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रख माताएँ पूजा पाठ कर मनाया कमरछठ तिहार

कवर्धा। संतान की सुख समृद्धि एवं दीर्घायु का महापर्व कमरछठ तिहार आज नगर के सभी जगह विधिवत पूजा पाठ कर मनाया गया। धर्म आस्था का महापर्व कमर छठ भगवान बलराम जी के जन्म दिवस पर माताएं बहने अपने बच्चों के दीर्घायु के लिए यह व्रत रहती है।

इस कमरछठ तिहार को वार्ड नंबर 10 राजा फुलवारी के पास के समस्त माता बहनों ने व्रत रखा और पूजा पाठ कर बच्चों की दीर्घायु की कामना की। कमरछठ त्यौहार निश्चित ही माता और पुत्रों की बीच के समर्पण और आत्मविश्वास का प्रतीक है यह त्यौहार पूरे प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और माता बहने दूध,दही,घी पसहर का चावल अनेक प्रकार की भाजियों से भोग लगाकर व्रत तोड़ती है इस पर्व को समस्त क्षेत्रवासी बलराम जन्मोत्सव कमरछठ तिहार के रूप में मनाती है।

जिसमें मधु सिन्हा, पूजा ,रमती ,कमलेश्वरी ,भारती , द्रोपति ,रेखा ,आशा ,अंजू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।

error: Content is protected !!