IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ए.एच.पी.‘‘ मोर आवास मोर चिन्हारी‘‘ का मूल उद्देश्य शहर कि चिन्हीत झुग्गी बस्ती के रहवासी परिवारो को स्वच्छ सुन्दर वातावरण में आवास उपलब्ध कराना है। योजना के क्रियांवयन के तहत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा रेवाडीह, पेन्डीª, लखोली, मोहारा आदि क्षेत्रों में आवास का निर्माण किया गया है, जहॉ पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार आबंटित किया जा रहा है, इन्ही आवासों में मोर मकान मोर आस योजनांतर्गत भी किरायेदारों को नियमानुसार आवास आबंटित किया जा रहा है, किन्तु कतिपय लोगों के द्वारा आवास दिलाने लोगों से पैसा लेकर प्रलोभन दिया जा रहा है। इस प्रकार के लोगों से बचने नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है, कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने नगर निगम में सम्पर्क करे एवं बिचौलियो से बचे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ए.एच.पी.‘‘ मोर आवास मोर चिन्हारी‘‘ के तहत रेवाडीह, पेन्डीª, लखोली, मोहारा आदि क्षेत्रों में आवास का निर्माण किया गया है, जहॉ शहर के चिन्हीत झुग्गी बस्ती के रहवासी परिवारो को एवं वर्षो से किराये के मकान में निवासरत परिवारों को निगम द्वारा प्रक्रिया कर नियमानुसार आबंटन दिया जा रहा है। किन्तु कई बिचौलियों के द्वारा आवास दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा उगाही की जा रही है, जिससे लोग निगम में भटक रहे है। उन्होंने हितग्राहियों से कहा है कि इस योजना के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के प्रलोभन मे न आवे और न किसी के द्वारा आवास दिलवाने के प्रलोभन में आकर इस हेतु पैसा देवें। अगर कोई भी आपसे उपरोक्त संबध में पैसे कि मांग करता है, तो इसके संबंध में नगर पालिक निगम कार्यालय या प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय मे तत्काल शिकायत करे एवं संबंधित के विरूद्ध थाना में अपराध दर्ज करावे एवं योजना का लाभ लेने सीधे नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास कार्यालय में सम्पर्क करे।

You missed

error: Content is protected !!