IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने जिला भाजपा अध्यक्ष की सहमति से अपनी कार्यकारणी की घोषणा की है. सतविंदर पाहुजा ने सविता ठाकुर और भारती गुप्ता को जिला महामंत्री का अहम दायित्व सौंपा है।

वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में ज्योति चन्द्राकर, पुष्पा पाण्डेय, शिवकुमारी यादव, लता बैस, भगवतीन अहिरवार, चेतना सिंह, मंत्री के रूप में  निशा साहू, कुमारी बाई उईके, उमा दुबे, सावित्री साहू, किरण चौबे , चन्दलेखा वैष्णव को दायित्व दिया गया है। कमलेश चंद्रवंशी को जिला कोषाध्यक्ष तथा पूर्णिमा शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी ललिता कौशिक,कार्यालय सह प्रभारी रंजिता बंजारे,सामाजिक प्रचार-प्रसार प्रमुख मधु सेन,सोशल मीडिया प्रभारी हेमलता चंदवंशी,सोशल मीडिया सह प्रभारी वर्षा कोरी, मीडिया प्रभारी शिवानी तिवारी,मीडिया सह प्रभारी भुनेश्वरी उईके को बनाया गया है. कार्यकारिणी , विशेष आमंत्रित और स्थायी अमंत्रितों के रूप में सभी प्रमुख महिलाओं को सूची में जगह दी गई है.

*मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा*
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पाहुजा ने जिले के सभी चौदह मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा भी इसी सूची में की है.
दीपा धुर्वे को कुकदूर, सुमन ठाकुर को दुल्लापुर बाजार, अंजू शर्मा को पंडरिया, सुमन गुप्ता को कुंडा, उत्तरा साहू को पांडातराई -मोहगांव, गौरी साहू को इंदौरी, संगीता साहू को रणबीरपुर, खुशबू कश्यप को बोडला, कला बाई धुर्वे को रेंगाखार जंगल, द्रौपदी मानिकपुरी को भोरमदेव, दशरी ठाकुर को कवर्धा ग्रामीण,  संतोषी जायसवाल को कवर्धा शहर, सुश्री गंगोत्री कौशिक को पिपरिया और वीणा पाण्डेय को सहसपुर लोहारा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!