राजनंादगांव । स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जारी दिशा निर्देश के अनुक्रम में बीटेक/बीई/समकक्ष स्नातक धारको को लाभ देने स्वच्छ ट्यूलीप कार्यक्रम हेतु दिशा निर्देश अनुसार ऑनलाईन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्पदजमतदेीपच.ंपबजम-पदकपं.वतहध्सवहपद दमू.चीच के माध्यम से नगर निगम, राजनांदगांव में दिनांक 15 जून .2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
स्वच्छ ट्यूलीप कार्यक्रम के संबंध में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) देश भर के सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और स्मार्ट शहरों में नए स्नातकों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे है, तकनीकि स्नातनों को जिसका लाभ देने नगर निगम कार्यालय में 15 जून 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्यूलिप यूएलबी, स्मार्ट सिटीज, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पैरास्टेटल्स में छात्रों और स्नातकों को इंटर्नशिप प्रदान करने का एक मंच है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ ट्यूलीप में आवेदन करने हेतु इंटर्नशिप के लिये प्रतिभागियों का बीटेक/बीई/समकक्ष स्नातक पूर्ण किये हुए 03 वर्ष से अधिक नही होना चाहिये, इंटर्नशिप की अवधि न्यनतम् 08 सप्ताह से अधिकतम 10 सप्ताह की होगी, नगर निगम, राजनांदगांव में प्रतिभागियों की अधिकतम् संख्या 06 होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों का चयन दिनांक 22 जून 2023 तक किया जाकर पोर्टल के माध्यम से ऑफर लेटर प्रेषित किया जावेगा एवं दिनांक 28 जून 2023 तक प्रतिभागियों से सहमति पत्र प्राप्त किया जावेगा। सफलता पूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को दिशा निर्देश अनुरूप संपूर्ण अवधि हेतु मानदेय राशि भुगतान की जावेगी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा सांथ ही पोर्टल के माधम से डिजीटल प्रमाण पत्र भी जारी की जावेगी।
उन्होंने बीटेक/बीई/समकक्ष स्नातक धारको से कहा है कि विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिये निकाय के सवच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी श्री यू.के.रामटेके मों 7974404462 एवं जिला समन्वयक (एस.बी.एम.पी.आई.यू.) श्री देवेश साहू मों.नं 9685305551, श्री कीर्तन साहू मों.नं. 9407735542 से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने स्नातकों से इंटरशिप का लाभ लेने की अपील की है।


