छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा रविवार को प्री बी एल एड प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन किया गया। कबीरधाम जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 03 केंद्र बनाए गए थे। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश एसडीएम विनय सोनी, डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्रा व तहसीलदार मनीष वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। बताया गया कि कुल 1083 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमे 137 परीक्षार्थी अनुपस्थित तथा 946 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।


