IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महादेव सोनी नेउर:-

कवर्धा। जिला मुख्यालय कवर्धा से 55 किलोमीटर सुदूर वनांचल क्षेत्र सिंगपुर में खेल दिवस के उपलक्ष्य में परंपरागत खेल कबड्डी का आयोजन किया गया । सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित इस स्पर्धा में जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी को याद करते हुए ,उपलब्धि पर प्रकाश डाले। जिले में खेलो की नर्सरी के नाम से नामचीन माध्यमिक शाला सिंगपुर के बच्चो द्वारा अर्जित राष्ट्रीय उपलब्धि से बेहद प्रभावित हुए ,तथा खेल के विकास के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिए ।

इस अवसर पर 350 से अधिक राज्य स्तर एवम 150 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले प्रशिक्षक दिनेश वर्गीश ,एवम 800 स्टेट व लगभग 80 राष्ट्रीय प्रतियोगी देने वाले प्रशिक्षक वाय के कुलमित्र को पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया। विदित हो कि कुलमित्र जी अभी हाल में सेवानिवृत्त हुए है ।
सिंगपुर को खेलो की नर्सरी बनाने वाले प्रशिक्षक व प्रधान पाठक राजर्षि पांडेय को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया एवं शाला की खेल उपलब्धि की जमकर तारीफ किये ।। प्रशिक्षक राजर्षि पांडेय द्वारा वालीबाल कोर्ट की मांग की गई ।

इस अवसर पर नरेन्द्र बेंताल ,सरपंच झगर सिंह ,थाना प्रभारी कुकदुर ,रामदयाल पोर्ते ,जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। क्षेत्र के राष्ट्रीय खिलाड़ीयो को मोमेंटो एवं छोटे बच्चो को कापियां देकर पुरष्कृत किया गया ।

You missed

error: Content is protected !!