IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं

  • युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल 

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

You missed

error: Content is protected !!