IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • शेयर किया जाएगा हेलमेट लगायें व सीट बेल्ट बांधे फोटो व वीडियो

राजनांदगांव 19 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा आज से एक अभिनव पहल करने जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने की दिशा में हेलमेट जागरूकता संदेश सह अभियान चलाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप में हेलमेट लगाने व शीट बेल्ट बांधने वाले समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपना फोटो व वीडियो शेयर करेंगे। कलेक्टर ने इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने अन्य सभी विभागीय अधिकारियों को भी अपने-अपने विभाग का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर हेलमेट लगाए हुए फोटो व वीडियो शेयर करने कहा। इनके पीछे जनमानस और आम नागरिकों में हेलमेट के प्रति एक जागरूकता पैदा करना है। कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना से अकारण, असमय जनहानि होती हो जाती है। इसे रोकना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। कलेक्टर ने कहा कि जीवन अमूल्य है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को हेलमेट लगाने सीट बेल्ट बांधने का अनुरोध किया है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!