राजनांदगांव 10 अप्रैल 2023। जिला कार्यालय राजनांदगांव की कंडम वाहनों को नीलाम किए जाने के लिए 20 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 बजे तक जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 5 राजनांदगांव में बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित की गई है। प्राप्त निविदा को 20 अप्रैल 2023 को ही संध्या 4 बजे जिला कार्यालय एडीएम कक्ष क्रमांक 30 राजनांदगांव में निविदा खोली जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 5 राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

Sub editor

