राजनांदगांव 10 अप्रैल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा गणेश पर्व प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, साथ ही पूर्व की भाति इस वर्ष भी फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी, जिसके परिणामों की घोषणा पूर्व में किये गये थे, जिन्हें पुरूस्कृत किया जाना है, इसके अलावा नगर के साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाना है। उक्त कार्यक्रम 12 अप्रैल 2023 दिन बुधवार को पूर्वान्ह में 11ः00 बजे निगम सभागृह में आयोजित किया गया है।
आयोजन के संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि संस्कारधानी की परंपरानुसार इस वर्ष नगर में भव्य गणेश पर्व मनाया गया, गणेश पर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी प्रतियोगिता अ तथा ब वर्ग में आयोजित किया गया, जिसके परिणामों की घोषणा की गयी थी। इसी प्रकार बजट प्रावधानानुसार गत वर्ष की भाति इस वर्ष भी विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता 4 वर्ग में आयोजित की गयी थी, प्रतियोगिता के परिणाम भी पूर्व में घोषित किया गया था जिसका पुरूस्कार वितरण किया जाना है। साथ ही बजट प्रावधानानुसार नगर के साहित्यकारों का संस्कारधानी के प्रख्यात साहित्यकारो की स्मृति मे सम्मान किया जाना है,जिसके लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त तीनों कार्यक्रम दिनांक 12 अपै्रल 2023 दिन बुधवार को नगर निगम सभागृह में पूर्वान्ह 11ः00 बजे महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुुख की अध्यक्षता में निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है। उन्होंने पार्षदों, नामांकित पार्षदों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है, इसके अलावा साहित्यकारों, गणेश समिति के पदाधिकारियो एवं फोटोग्राफी से जुडे छायाकारों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों,पत्रकार बंधुओ से उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Sub editor

