IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 08 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के लखोली स्थित प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का निरीक्षण किया। कलेक्टर प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण करने वाली समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उन्हें गोबर पेंट निर्माण के दौरान सावधानी और सर्तकता रखते हुए युनिफार्म में कार्य करने के लिए कहा। इसके लिए अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गोबर पेंट के लिए पर्याप्त आर्डर आ गए हैं। जितना भी गोबर पेंट निर्माण होगा, उसका उपयोग शासकीय भवनों के रंग-रोगन के लिए किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम श्री अरूण वर्मा उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजनांतर्गत संचालित गौठानों में गोबर क्रय, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के साथ ही गोबर से पेंट इकाई स्थापना की जा रही है। जिले के चिन्हांकित गौठानों में गोबर पेंट इकाई का निर्माण पूर्ण कर उत्पादन शीघ्र प्रारंभ करने के साथ-साथ विद्यालयों, आदिवासी छात्रावासों, कार्यालयों अन्य शासकीय भवनों के रंग रोगन कार्य में उपयोग किया जाएगा। प्राकृतिक गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है। गोबर पेंट का उपयोग शासकीय भवनों के रंग रोगन कार्य हेतु केमिकल पेंट के स्थान पर गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्यत: किया जाएगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!