IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

निगम स्वामित्व की गुडाखू लाईन, गोल बाजार, की 3 दुकाने एवं मुख्यमंत्री स्वावलंबन की भरका पारा की 2 दुकाने सील

राजनांदगांव 16 मार्च। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम राजस्व वसूली में कडाई बरत रही है। कडाई के तहत निगम स्वामित्व की दुकानों के प्रीमियम एवं किराया जमा नहीं करने तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन की दुकानों पर तालाबंदी कर सील करने की कार्यवाही की जा रही है। वही जहॉ सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों का नल विच्छेदनकर कुर्की की तैयारी की जा रही है, पूर्व में सुभाष द्वार (दिल्ली दरवाजा) के पास निर्मित दुकानों में से 3 दुकानों एवं ठा.प्येरलाल स्कूल के समीप की 11 दुकानों में प्रीमियम राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी की गयी और आज गुड़ाखू लाईन व गोल बाजार में निर्मित निगम स्वामित्व की 3 दुकाने तथा भरका पारा मंे निर्मित मुख्यमंत्री स्वावलंबन की 2 दुकाने में तालाबंदी कर सील करने की कार्यवाही की गयी।

वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये निगम स्वामित्व की दुकानों में बकाया प्रीमियम व किराया वसूली करने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर उपायुक्त श्री सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में निगम का अमला दुकानें सील करने की कार्यवाही कर रही है, विगत दिनों प्रीमियम का भुगतान नहीं करने पर सुभाष द्वार (दिल्ली दरवाजा), ठा.प्यारेलाल स्कूल के समीप निर्मित निगम स्वामित्व की 14 दुकाने सील की गयी और आज निगम का राजस्व अमला गुड़ाखू लाईन आयुर्वेदिक औषधालय के सामने दुकान क्रं. 6 जो श्री घनश्यामदास/सगोबा के नाम से आबंटित है को एवं जूनीहटरी गोलबाजार की दुकान क्रं. 17 व 18 आबंटित श्री महेश साहू की दुकान सील की गयी। इसी प्रकार भरकापारा स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकान क्रं. 2 आबंटित जानराव एवं दुकान क्र्रं. 9 आबंटित नूरजहा खान का किराया जमा नही करने पर दुकाने सील करने की कार्यवाही की गयी। इस प्रकार 5 दुकाने तालाबंदी कर सील करने की कार्यवाही की गयी। कुछ दुकानदारों द्वारा अपने बकायाकरों का भुगतान भी किया जा रहा है।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि निगम स्वामित्व की दुकानों में आबंटन उपरांत प्रीमियम राशि जमा करने एवं लंबे समय से बकाया दुकान किराया की वसूली की जा रही है, बकाया राशि जमा नहीं करने पर दुकाने सील करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होनंे बताया कि स्टेशन रोड स्थित पुराना सफाई कार्यालय एवं प्रतिक्षा बस स्टैण्ड में निर्मित दुकानों का प्रीमियम जमा नहीं करने तथा अनुबंध नहंी कराने पर सील करने की कार्यवाही की जावेगी। शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया गया है, साथ ही नल विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा कुर्की की भी तैयारी की जा रही है, ताकि सतप्रतिशत वसूली हो सके। उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं कुर्की व सील बंदी की कार्यवाही से बचे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!