देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
वैक्सीन की खुराकें | (26 अगस्त, 2021 तक) |
अब तक हुई आपूर्ति | 58,76,56,410 |
भेजे जाने को तैयार खुराकें | 1,03,39,970 |
बची हुई वैक्सीन की खुराकें | 3,77,09,391 |
केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 58.76 करोड़ से अधिक (58,76,56,410) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 1.03 करोड़ (1,03,39,970)खुराकें भेजे जाने की तैयारी है।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 3.77 करोड़ से अधिक (3,77,09,391) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।
*****

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730