IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 25 अगस्त 2021। शासन द्वारा धान खरीदी के बाद धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए चबूतरों का निर्माण किया जा रहा है। जिले में धान को सुरक्षित रखने के लिए मनरेगा अंतर्गत 7 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से प्रथम चरण में 386 चबूतरों का निर्माण पूर्ण किया गया है। वहीं द्वितीय चरण में 82 चबूतरों की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में 52 नवीन चबूतरों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने नवीन चबूतरों को धान खरीदी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी केन्द्रों में अब चबूतरों बारिश और नमी में धान सुरक्षित रहेगा। जिले में 197 चबूतरों में शेड का निर्माण किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव, बांधाबाजार, डोंगरगांव, खैरागढ़ और गंडई के मंडी क्षेत्र के अंतर्गत 113 धान उपार्जन केन्द्रों में चबूतरों का निर्माण किया जा रहा है।

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!