- 23 बच्चों को जॉब लग चुकी और उनमें से 6 बच्चों ने अपने ही जैसे जरूरत मंद बच्चों के लिए आर्थिक सहायता
भिलाई। क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती और भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमे समाज के बुद्धिजीवी उपासक उपासिकाओ ने बड़ी संख्या में उपस्थिति थे। क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।
सर्वप्रथम संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया उसके बाद मुख्य वक्ता प्रख्यात अम्बेडकरी साहित्य की जानकर भीमा ताई बौद्ध (नागपुर) ने भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर विस्तृत प्रकार डाला। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में जापान से आई हुई आयु. अर्चना मोटघरे जी डायरेक्टर ( AIM JAPAN ) ने जापान में जॉब्स और उच्च शिक्षा के लिए क्या अवसर है विस्तार पूर्वक बतलाया।
इस कार्यक्रम में समाज के बच्चे और प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। डॉ अम्बेडकर शिक्षा मित्र सोसाइटी के अध्यक्ष आयु. अजय गनवीर जी ने सोसाइटी के कार्यो को विस्तार पूर्वक बतलाया 2016 से अब तक लगभग 200 बच्चों की आर्थिक सहायता की जिसमें 23 बच्चों को जॉब लग चुकी और उनमें से 6 बच्चों ने अपने ही जैसे जरूरत मंद बच्चों के लिए सोसाइटी की सदस्यता लेकर आर्थिक सहयोग करने का बीड़ा उठाया। बच्चों के द्वारा माता सावित्रीबाई फुले पर एक डांस नाटिका, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Sub editor