IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*पीएम आवास व आवासीय पट्टा नहीं देने के मांगो को लेकर भाजपा शहर मंडल ने विधायक कार्यालय का किया घेराव*

कवर्धा – प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अब भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई के मूड में है. इसी कड़ी में भाजपा “मोर आवास, मोर अधिकार” कार्यक्रम के तहत भाजपा शहर मण्डल के नेतृत्व में स्थानीय विधायक कार्यालय का घेराव किया गया . पीएम आवास,आवासीय पट्टा,शहर में बढ़ते अपराध,सट्टा, जूवा,चोरी,शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था, के अतिरिक्त शहर की अमजनता की मूलभूत समस्या के खिलाफ़ नागरिको में भारी रोष है इन्ही सभी मांगो को लेकर शहर मंडल ने एक बड़ा आन्दोलन किया जिसमे प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा,जिला अध्यक्ष अनिल सिंह,पूर्व विधायक विधायक मोतीराम चंद्रवंशी,शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ो हितग्राहियों ने घेराव में भाग लिया . स्थानिय गाँधी मैदान से रैली लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेन रोड होते जनपद पंचायत के बगल में संचालित विधायक कार्यालय का घेराव किया।

कार्यक्रम में सैकड़ो हितग्राहियों सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री वीरेन्द्र साहू,क्रांति गुप्ता, शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल,जसविंदर बग्गा,देवकुमारी चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधु तिवारी,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पियूष ठाकुर,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर,शहर मण्डल महामंत्री पियूष टाटिया, उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय,गोपाल साहू,सालिक निर्मलकर,सांसद प्रतिनिधि आनंद मिश्रा,नेता प्रतिपक्ष ,जिला मंत्री पन्ना चंद्रवंशी,सुरेश दुबे,महिला मोर्चा रितु देसाई, तिलक कुर्रे,अनिल साहू अजय ठाकुर संजय मिश्रा,बिहारी धुर्वे,पार्षद पवन जयसवाल,चीकू सिन्हा,कमलेश दिवेदी,दुर्गेश अवस्थी,जसवंत छाबड़ा,सुनील दोषी प्रकाश सोनी संजय चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सामिल हुए।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

You missed

error: Content is protected !!