IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

डेढ़ माह पूर्व गुम हुए आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे की हत्या का खुलासा, हत्यारा सरपंच सहित 04 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

कवर्धा। आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे लगभग 42 दिनों से लापता था। जिसका नरकंकाल बोक्करखार के जंगल में मिला है। पैसों को लेकर और सरपंच के पत्नी को अपशब्द कहने को लेकर विवाद के बाद चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोक्करखार गांव के सरपंच अमित यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की थी और जुर्म छुपाने शव को जला दिया था और उसकी मोटरसाइकिल को कई टुकड़े कर जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने बोक्करखार के सरपंच अमित यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे और बोक्करखार के सरपंच अमित यादव के बीच पैसे और उसकी पत्नी को अपशब्द कहने को लेकर विवाद हुआ जिसके कारण आवेश में आकर सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे से विवेक चौबे के सिर पर हमला कर दिया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सरपंच सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 दिनों की रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!