IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

युवती से दुष्कर्म कर शादी से किया इंकार, युवक गिरफ्तार

फोटोः 02 आरोपी लोकेश यादव

बेमेतरा 20 अगस्त:- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को बेरला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी लोकेष यादव पिता नेतराम यादव उम्र (22) को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बेरला थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र भट्ट ने बताया कि आरोपी लोकेष यादव की युवती से 8 महीने पहले कॉलेज में जान पहचान हुई। जहां दोनो के बीच मोबाइल में बात होने लगी। इस दौरान आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती जब युवक को शादी करने कहती तो हमेषा उनकी बात को टाल देता था। 19 अगस्त को युवती के परिजनों ने बेरला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां बेरला थाना में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के तहत 376 का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 20 अगस्त को युवक को घर से गिरफ्तार किया।

You missed

error: Content is protected !!