आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हत्यारा निकला प्रेमी, गिरफ्तार
प्रेमिका ने बात करने से इंकार किया तो कर दी हत्या
हत्या के पहले महिला व आरोपी ने भवन में बैठकर साथ खाया था बिस्किट व मिक्चर
महिला ने युवक के नंबर को कर दिया था ब्लाक, जिससे परेशान रहता था युवक
पांच साल पहले एक कार्यक्रम में हुई थी महिला से युवक की पहचान
हत्या के बाद महिला का पर्स, मोबाइल व स्कूटी लेकर फरार हो गया था आरोपी
फोटोः 01 पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
फ़ोटो 02 मृतक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
बेमेतरा: 20 अगस्त :- बेरला थाना के अंतर्गत ग्राम खर्रा में महिला की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का आरोपी महिला का प्रेमी ही निकला। मामले में पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू पिता कुंवर सिंह(35) सुरहोली को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी 19 अगस्त को महिला की हत्या कर मृतिका की स्कूटी लेकर फरार हो गया था। जहां खून से सने कपड़े हालत में जेवरा सिरसा पुलिस ने रास्ते में देखकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने प्रेमिका की हत्या करना कबूल किया। बेरला थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र भट्ट ने बताया कि मृतका इन्द्राणी साहू (35) बेरला ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया की रहने वाली थी। जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। मृतका का आरोपी के साथ पांच साल से अवैध संबंध था। महिला युवक से संबंध नहीं रखना चाहती थी। इसलिए युवक के नंबर को ब्लाक कर दी थी। इससे युवक परेशान था। हत्या के दिन युवक महिला से मिलने उनके गांव खम्हरिया पहुंचा था। जहां घर में ताला लगा मिला। मृतका आंगनबाड़ी के काम से बेरला में ट्रेनिंग के लिए आई हुई थी।
महिला को घर छोड़ने जा रहा था आरोपी रास्ते में की हत्या
खंडरनुमा भवन में महिला ने युवक को खिलाई थी बिस्किट
बेरला थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र भट्ट ने बताया कि आरोपी युवक घटना के दिन महिला से मिलने बेरला ट्रेनिंग सेंटर पहुंचा था। जहां महिला से फोन नहीं उठाने व बात नहीं करने का कारण पूछा। युवती ने संबंध नहीं रखने से साफ इंकार कर दिया। युवक ने बात नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। इस पर महिला ने युवक के परिजनों को मामले की जानकारी देने की बात कही। इस दौरान युवक ने महिला को घर तक छोड़ने की बात कही। जिस पर वह राजी हो गई। जहां युवक रास्ते में महिला को उनके बगैर नहीं रह पाने व दो दिन से खाना नहीं खाने की बात कह अपनी परेशानी बताई। जहां महिला ने बिस्किट व मिक्चर खरीदा और दोनो खर्रा के खंडहरनुमा मकान में चले गए। जहां दोनो के बीच जमकर लड़ाई हुई। महिला के बात करने से मना करने पर पहले युवक ने आत्महत्या करने चाकु निकाल लिया। लेकिन अचानक इरादा बदल दिया। जहाँ उन्होंने गुस्से में आकर महिला की चाकू से हत्या कर दी।
5 साल पहले एक कार्यक्रम में हुई थी दोनो की पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतका इन्द्राणी व आरोपी युवक की जान पहचान सत्संग में हुई थी। पांच साल पहले दोनो एक सत्संग कार्यक्रम में गए हुए थे। मोबाइल नंबर मिलने के बाद दोनो में रोज बातचीत होने लगी। इस दौरान महिला के पति की मृत्यु हो गई। जिसके बाद महिला व युवक हमेशा मिलते रहते थे। महिला के परिजनों को दोनो के संबंध में बारे में जानकारी हो गई। इससे महिला युवक से दूरी बनाने लगी। महिला ने 20 दिन से युवक के मो. नंबर को ब्लाक कर दी थी। इससे युवक परेशान रहने लगा था। जहां महिला से मिलने के बाद बात करने से मना की तो उनकी हत्या कर दी। साथ ही पहचान छिपाने सिर को पत्थर से कुचल दिया। हत्या के बाद महिला के मोबाइल, पर्स और स्कूटी को लेकर आरोपी फरार हो गया था।
