IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

धर्मगुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में अखिल भारतीय सतनाम सेना का सामाजिक बैठक सम्पन्न, अनुपस्थित रहे महंतो को किया गया पद से बर्खास्त

कवर्धा। दिनांक 26/11/2022 दिन शनिवार को धर्मसम्राठ जगतगुरू , राजागुरू गुरू बालदास साहेब जी गुरुगद्दीनसीन गुरुगद्दी भंडारपुरीघाम , सतनाम धर्म संचालक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना के उपस्थिति एवं सानिध्य में न्यू सर्किट हाउस कवर्धा जिला- कबीरधाम में सामाजिक बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमे गुरु बबलदास साहेब जी ने महंतगणों एवं अ . भा . सतनाम सेना के पदाधिकारियों से भेट मुलाकात कर सामाजिक , धार्मिक कार्यों व राजनैतिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा परिचर्चा करते हुए महतगणों एवं समाज प्रमुखों को आने वाले 2023 की विधान सभा चुनाव में सतनामी मुख्यमंत्री मिशन को सफल बनाने का मूल मंत्र दिए एवं आने वाले दिसम्बर महिना प्रातः स्मरणीय परमपूज्य सतगुरू घासीदास बाबाजी की गुरु जयंती को गुरु प्रकाश पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ घुमधाम से मनाने की अपील की साथ ही समीक्षा के दौरान गुरूजी ने कुछ महंतो को अनुपस्थित पाया गया जिससे गुरूजी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पांच अठगवां एवं सेक्टर महंतो के महंत पद से बर्खास्त की कार्यवाही किये, जो निम्नानुसार है- 1. पचू सतनामी ( ग्राम बरबसपुर ) , 2 हिरा सतनामी ( ग्राम सोनबरसा ) 3. खेदू सतनामी ( ग्राम राजानवागांव ) 4. अमरदास सतनामी ( ग्राम गुढ़ा ) 5. रामकुमार ( ग्राम झलका ) आदि को महंत पद से बैठक में बर्खास्त किया गया और उक्त रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र ही कर लिया जायेगा।

You missed

error: Content is protected !!