राजनांदगांव। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के दौरान सबसे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कोरोना वारियर्स का सम्मान छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा ने अपने दशहरा और दिवाली मिलन समारोह के दौरान किया है। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा ने समाज में एक मिसाल रखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण के समय में संक्रमण की चपेट में आकर जान गवाने वाले लोगों की लाश उठाने वाले, बेहद संक्रमित क्षेत्र में रहकर काम करने वाले लोगों का सम्मान किया है। समाज के इस पहल की सर्वत्र सराहना भी हो रही है।
छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा का दशहरा और दीपावली मिलन समारोह रविवार दोपहर 3:00 से न्यू चंद्र कॉलोनी स्थित राजपूत भवन में आयोजित किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हेमा देशमुख के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतू मुदलियार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह और छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के संरक्षक आरपीएस भदौरिया मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है नारी शक्ति इस समाज में सशक्त रही हैं उन्होंने कहा कि राजपूत समाज में देश के हित में अनेक कार्य किए हैं जो आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है राजपूत समाज ने हमेशा से देश हित में कार्य करते हुए सभी समाजों को एकजुट रखने के लिए काम किया है।
बेटा बन कर आया हूं : मुदलियार
कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष जीतू मुदलियार ने कहा कि राजपूत समाज के हर आयोजन में वे जाने का हर संभव प्रयास करते हैं और छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के इस आयोजन में वह अतिथि के रूप में नहीं एक बेटे के रूप में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज हमेशा से मजबूत रहा है और आने वाले दिनों में भी समाज की मजबूती के लिए हम सब को एकजुट होकर काम करना है।
समाज की अपनी भूमिका : विक्रांत सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि वे जब से राजनीति में आए हैं तब से समाज की भूमिका को लेकर हमेशा से सजग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश करते हैं। आज राजपूत समाज ने जिस तरीके से एकता का परिचय दिया है हमेशा समाज के हर व्यक्ति को इसी तरह एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने की जरूरत है।
समाज की एकजुटता के लिए आगे आए : तोमर
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समाज की एकजुटता के लिए आगे आना चाहिए अपने अहंकार को छोड़कर समाज को एकजुट करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को प्रयासरत रहना होगा उन्होंने कहा कि वे लगातार राजपूत समाज की एकता के लिए पूरे देश में दौरा कर उन्हें एक सूत्र में पिरोने की दिशा में काम कर रहे हैं उन्होंने समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि राजपूत समाज को देश के सबसे बड़े एकजुट समाज के रूप में पहचान दिलाना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है.
परंपरा को आगे बढ़ाएं : संजय बहादुर सिंह
श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए समाज के युवाओं को आगे आकर काम करना होगा उन्होंने समाज के युवा साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि वह समाज के संगठन के हर वर्ग से जुड़े और समाज को मजबूती प्रदान करें.
सम्मानित हुए कोरोना वारियर्स – आयोजन के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण के समय में जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी और मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ राहुल सिंह भदौरिया, दूज लाल ठाकुर, थलेश्वर साहू, निपेंद्र त्रिपाठी, सहायक अभियंता संदीप तिवारी, डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर अखिलेश सिंह, आशीष यादव, संजीव यादव, दुर्गेश निषाद, यशवंत मिश्रा को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र और श्रीफल शाल भेंट किया। वहीं मीडिया जगत से प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, सचिव अनिल त्रिपाठी, पत्रकार आलोक शर्मा, संजय सिंह राजपूत, अजय सोनी,अमित चटर्जी, अभिषेक यादव, कमलेश स्वर्णकार, अवधेश यादव और विकल्प श्रीवास्तव को भी प्रशस्ति पत्र सहित श्रीफल शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन का सफल संचालन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह ने किया।
आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष अजय सिंह परिहार, संजय बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह राजकुमार सिंह, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, अर्चना सिंह परिहार, अनामिका सिंह गौतम, कनक लता सिंह, गोल्डी भदौरिया, कपिल सिंह , अजय सिंह कुशवाहा, प्रिंस सिंह, अमन बहादुर सिंह, सूर्यबाला सिंह, मनीष सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Sub editor

