राजनांदगांव। भेंट-मुलाकात के दौरान स्व-सहायता समूह की सचिव रामेश्वरी वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोगों ने वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से 3 लाख रूपये कमाया है। अब मछलीपालन कर रहे हैं। महेश्वर साहू ने बताया कि उनका 90 हजार रूपए ऋण माफी हुआ है। इस साल का 3 किश्त राजीव गांधी न्याय योजना का मिल चुका है। खपरीकला निवासी लोकेश साहू ने बताया कि 14 क्विंटल धान बेचा है। इससे मिली राशि और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से पत्नी के लिए गहना खरीदेगा। लोकेश साहू ने ख़ुशी से बताया कि वह मुख्यमंत्री से एक बार और भेंट कर चुका है और सीएम हाउस में चाय नाश्ता करके आए हैं। ग्राम खैरझिटी की सावित्री सिन्हा ने बताया उनका राशन कार्ड बना है 17 रूपये में शक्कर मिलती है। उसने मुख्यमंत्री को बेटा कहकर संबोधित किया और कहा शासन की योजना से खुश हैं। ग्राम बीरेझर के थान सिंह बघेल ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की 3 किस्त मिल गई है। बहुत अच्छी योजना है, थान सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
नारायण यादव ने 85 हजार का गोबर बेचा – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से संवाद करते हुए गोधन न्याय योजना के बारे में नारायण यादव ने बताया कि मैं ढाई साल से गोबर बेच रहा हूँ, 85 हजार का गोबर बेच चुका हूं। मैंने सोचा नहीं था कि इतना लाभ गोबर से होगा। नारायण ने बताया कि इससे 75 हजार की गाय खरीदी। ये गाय 16 लीटर दूध देती हैं। मुढ़ीपार के रमेश अग्रवाल ने बताया कि हाट बाजार स्वास्थ्य सेवा योजना से अच्छा लाभ हो रहा है। प्यारेलाल साहू ने कहा कि मुझे बीपी शुगर है। अब बाजार में चेक भी करा लेता हूँ। अब स्वास्थ्य के बारे में निश्चिंत हूँ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से धनेश्वरी ने कहा कि मेरे पिता जी नहीं हैं। भाई छोटे हैं। मैंने बायो से 73 प्रतिशत अंक से पास किया है। नर्सिंग में एडमिशन हुआ है। पैसे चाहिए। कितना पैसा चाहिए, मुख्यमंत्री ने पूछा। धनेश्वरी ने कहा, जितना दे दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको एक लाख दे देंगे। धनेश्वरी ने कहा कि 2 लाख दे दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठीक है अभी डेढ़ लाख रुपये देंगे, फिर कॉलेज के फाइनल में मुझसे मिलने आना और पढ़ाई के बारे में बताना, फिर तुम्हारी आखरी किश्त दे देंगे।
खिलेश्वरी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से बच्चे का पोषण तेजी से सुधरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढिय़ा, बच्चा मन रिंगि चिंगी रहय, अच्छा नई हे। खिलेश्वरी ने बताया कि बच्चे को क्लब फुट है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज कराएंगे। ग्राम तिलाई के सफिल खान ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपनी समस्या सुनाई, उन्होंने बताया कि मुझे टीवी हो गया था, पेट में अल्सर की बीमारी भी थी, जिससे उन्होंने रायपुर के हॉस्पिटल में इलाज करवाया। इलाज में 50 हजार की राशि का लाभ स्मार्ट कार्ड से मिला, राशि के आभाव में इलाज पूर्ण नहीं करा पा रहे हैं उन्होंने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से बातों को सुना और कहा कि विशेष सहायता योजना के तहत पूरा इलाज कराया जाएगा। सेवक यादव ने बताया कि मैं दिव्यांग हूँ, 10 साल पहले साईकल मिली थी। अब फिर चाहिए। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कलेक्टर आपको बैटरी वाली गाड़ी दिलाएंगे।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर शोभा राम बघेल, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान, सचिव जनसंपर्क श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Sub editor

