राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जुड़कर युवाओं को लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। गौठानों में जमीन, शेड, बिजली-पानी की व्यवस्था की गई है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। गांव के युवाओं को गौठानों से जुड़कर वहां आर्थिक गतिविधियां संचालित करनी चाहिए और वहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। अभी जयवंतीन को मैंने सुना। उसने अपने पति को भी आर्थिक रूप से सहयोग किया। महिलाएं मजबूत हो रही हैं। रीपा योजना से उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे परसों चिरचारी से एक किसान का फोन आया, उसने गोबर बेचकर अच्छा आर्थिक लाभ कमाया। बेटे को नीट की तैयारी कराई और बेटे का सलेक्शन कांकेर मेडिकल कॉलेज में हुआ। ऐसे फोन आते हैं और लोगों का जीवन इन योजनाओं से संवरता है तो मुझे खुशी होती है।

Sub editor

