IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2022। परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना किया जा रहा है। परिवहन सुविधा केन्द्र में लर्निंग लाईसेंस के अलावा अन्य परिवहन सेवा की सुविधा प्रदान की जा रही है। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में कुल 24 परिवहन सुविधा केन्द्र प्रस्तावित है। जिसमें वर्तमान में 12 परिवहन सुविधा केन्द्र संचालित है। रिक्त 12 परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालन किया जाएगा। परिवहन सुविधा केन्द्र संचालन के लिए इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवा 30 नवम्बर 2022 तक अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय राजनांदगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!