IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन आज

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

कवर्धा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिता में बॉल बैंडमिंटन, वॉलीबाल, क्रिकेट, फिल्ड आर्चरी और ड्रापरोबॉल खेल शामिल है। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में 18 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह 21 अक्टूबर को किया जाएगा। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरीलाल साहू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, योग आयोग के सदस्य गणेश योगी, सदस्य कृष्ण कल्याण बोर्ड भगवान सिंह पटेल और नीलकंठ चंद्रवशी शामिल होंगे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!