IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजस्व वसूली के लिये वार्डाे में 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक वार्ड नं. 1, 2, 25, 26, 27, 28, 37,38,,39, 42 व 43 मेें शिविर

राजनांदगांव। नगर निगम राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाने जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बकाया राजस्व वसूली के लिये वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये हैं। राजस्व शिविर के प्रभारी अधिकारी प्र.राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर रहेंगे।

निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्व वसूली के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (भवन/भूमि) कि वार्षिक भाड़ा मूल्य अवधारण निगम 1997 की कंडिका 12 के अंतर्गत नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को संबंधित भूमि भवनों के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर सम्पत्ति/समेकितकर के निर्धारण तथा वसूली हेतु प्रातः 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन वार्डों में चलाये जाने वाले इस अभियान के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौपा गया है। जो कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। शिविर में सम्पत्तिकर के साथ साथ जलकर,समेकितकर,दुकान किराया/लायसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जावेंगी।

निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर के द्वितीय चरण में दिनांक 10 से 16 अक्टूबर को 17 वार्डो में शिविर आयोजित किया गया जिसमें करदाताओं ने अपने बकाया विभिन्न करों का भुगतान किया और अब तृतीय चरण में दिनांक 17 से 22 अक्टूबर तक वार्ड नं. 1 व 2 के लिये कर्मा भवन में, वार्ड नं. 25 व 26 के लिये पुत्रीशाला में, वार्ड न.ं 27 व 28 के लिये आम्बेडकर भवन भरकापारा में, वार्ड नं. 37,38 व 39 के लिये गंज पारा स्कूल में तथा वार्ड नं. 42 व 43 के लिये सामुदायिक भवन बसंतपुर में प्रातः 10ः00 से 5ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार शेष वार्डाे में भी वसूली के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ड शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!