राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेलकर के मार्गदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि के नेतृत्व में रासेयो द्वारा डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी के जन्म जयन्ती को विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. एस सप्तर्षि ने अपने व्यख्यान में विद्यार्थियो को कलाम जी के बारे में जानना नही बल्कि उनके जैसे कुछ करने के लिए विद्यार्थियों को उदबोधन दिए। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि कलाम जी अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर राष्ट्रपति के पद संघर्ष की लड़ाई लड़ी। उनका आईएएफ में जाने से असफल हो गए तब भी हिम्मत नही हारी कितनो मिसाइले बनाई गयी असफल होता गया फिर भी हिम्मत नही हारते हुए आज मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध है और हमारे 11वें राष्ट्रपति भी रहे। इत्यादि उनके जीवनी से सभी स्वयंसेवियों आशीर्वचन प्रदान किये। और साथ में कलाम जी की शैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व खाद्य दिवस भी मनाया गया जिसमे खाद्य सामाग्री सुरक्षा। बढ़ते खाद्य पदार्थो की बर्बादी को रोकने रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सर के द्वारा एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक द्वारा उदबोधन दिया गया। इस कार्यक्रम में समस्त रासेयो दिग्विजय महाविद्यालय के स्वयंसेवी उपस्तिथ रहे।

Sub editor