IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • कलेक्टर जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने सेवा पंडाल पहुंचे

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री डोमन सिंह अपने परिवार सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा माँ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए निर्मित सेवा पंडाल पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी का उत्साहवर्धन करते हुए, खुद भी यात्रियों को फल और खाद्य सामग्री प्रदाय किया। उन्होंने इस दौरान मौजूद स्वास्थ्य टीम को पूरी तत्परता से यात्रियों की सहायता करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं टीम उपस्थित थी।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!