राजनांदगांव 15 अगस्त 2021। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह अपूर्व उत्साह से मनाया गया। यह खुशी दोगुनी हो गई जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मोहला-मानपुर को नये जिले निर्माण की घोषणा की। मोहला-मानपुर अब तक राजनांदगांव जिले का हिस्सा रहा है। अब एक अलग प्रशासनिक ईकाई के रूप में इस वनांचल क्षेत्र में भी तेजी से विकास होगा। आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री तथा खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण ने सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में मंत्री श्री भगत ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। पुलिस उप निरीक्षक श्री विमल लवनिया ने परेड आई-टू-सी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशत्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, पीटीएस बल पुरूष नव आरक्षक राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष नव आरक्षक, जिला पुलिस बल महिला सीनियर, जिला पुलिस बल महिला नव आरक्षक, नगर सेना महिला प्लाटून शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री नवाज खान, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, श्री पदम कोठारी, श्री लीलाराम भोजवानी, जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे, नगर निगम के पार्षदगण सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा नागरिकगण शामिल हुए।
———————–
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा
राजनांदगांव 15 अगस्त 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर आज कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें यह स्वाधीनता देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के असीम त्याग एवं बलिदान से मिली है और हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थी।
————————-
कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण
राजनांदगांव 15 अगस्त 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री मुकेश रावटे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730