IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ट्रक के नीचे आने से बाल बाल बचा बाइक से ठोकर सवार  युवक तीन घायल
बाइक की ठोकर से तीन युवक
रायपुर मार्ग में ग्राम रांका की घटना

फ़ोटो01बाइक ठोकर घायल युवक

फ़ोटो02 घटना में घायल दोनों बाइक सवार तीन युवक

बेमेतरा:– रायपुर मार्ग में शुक्रवार को शाम 6:30 बजे ग्राम राका में केलवा तालाब के पास तेज रफ्तार एक बाइक ने सामने चल रहे बाइक सवार दो युवक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक ठोकर सवार सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ग्राम लांजा निवासी केशव जोशी अपने साथी विष्णु जोशी के साथ बाइक में बेमेतरा से सिमगा जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। बाइक की ठोकर से सामने चल रहे बाइक सवार केशव सड़क किनारे छिटक कर घायल हो गए। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे बाइक आ गई। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दोनों युवक ट्रक की चपेट में नहीं आए नही तो बड़ी घटना हो सकती थी।वही इस घटना में बाइक ठोकर सवार युवक सुरेश यदु (घिवरी) भी घायल हो गया । घटना की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पहुँचे। जहाँ ग्रामीणों की मदद से तीनों घायल युवकों को 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

You missed

error: Content is protected !!