IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*वीरांगना महारानी अवंति बाई जयंती मनाई गई*

*नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया*

कवर्धा-कवर्धा लोधी समाज द्वारा दिनांक 16.08.2022 को वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी की 191 वीं जयंती मनाई गई। लोधी समाज द्वारा रानी वीरांगना महारानी अवंति बाई की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नगर भ्रमण हेतु रैली निकाली गई। भारतमाता चौक में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने रैली का फूल-माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।
जिला लोधी समाज के संरक्षक रामफल कौशिक के नेतृत्व में लोधी पारा जुनवानी चौक पर वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर रैली प्रारंभ किया गया। रैली को सबोधित करते हुए समाज के संरक्षक रामफल कौशिक ने कहा कि वीरागना रानी अवंति बाई लोधी कुल में जन्म लिया था और लोधी के लिए नही बल्कि पूरे भारत देश के लिए अपने प्राण की आहूति देते हुए शहीद हो गई। उन्होेने बताया कि लोधी समाज द्वारा मोटर सायकल रैली व रथ पर सवार होकर वीरांगना अवंति बाई को निकाली गई। रैली प्रमुख मार्ग ठाकुर देव चौक, गुरूनानक चौक, वीर स्तंभ चौक, भारतमाता चौक, राजमहल चौक, यूनियन चौक, सराफा लाईन, ऋषभ देव चौक, दर्री पारा से होते पुनः ठाकुर देव होते हुए लोधी पारा चौक पहुंचे। जहां समाजिक बंधुओं द्वारा पूजा अर्चना कर रैली का समापन किया गया।

रैली में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश कौशिक, युवा अध्यक्ष जीवन कौशिक, कौशल कौशिक, विशेष आमंत्रित सदस्य पार्षद सुनील साहू, मनहरण कौशिक, मुकेश कौशिक, अश्वनी कौशिक, रामसागर कौशिक, मिश्री कौशिक, पीलाराम कौशिक, गोपी कौशिक, दुष्यंत जंघेल एवं ग्राम बंदौरा,बम्हनी, धमकी, गोछिया, बंदौरा, बम्हनी, कुटेली, धमकी, गोछिया, सेमरिया गांव के सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!