IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे ध्वजारोहण

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। श्री अकबर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार समारोह आयेजन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाएगी तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!