IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव ने कलेक्टर द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं पर आजादी के 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव को मनाने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में दिया ज्ञापन।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक चिंटू सोनकर ने बताया की आज पूरा देश आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है किंतु राजनांदगांव के कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थाओं में 15 अगस्त में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया है जोकि न्याय संगत नही है और यह मांग किया गया की इस प्रकार के आदेश को वापस लिया जाए और आजादी के 75 वे वर्ष अमृत महोत्सव पर सभी शैक्षणिक संस्थानो पर हर्षो उल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करने हेतु आदेश जारी किया जाए।
कलेक्टर के द्वारा यह हवाला दिया गया है कि कोविड-19 को देखते हुए स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ना किया जाए किंतु श्री सोनकर ने शासन प्रशासन पर सवाल उठाते हुए यह कहा की 12वी की परीक्षाएं ऑफ लाइन हो सकता है और जब राज्य के बड़े बड़े मंत्रियों के सभा हो सकता है तो फिर शैक्षणिक संस्थाओं में आजादी का अमृत महोत्सव को मानने के लिए इस प्रकार की प्रतिबंध क्यों यह केवल और केवल शासन प्रशासन के कुंठित मानसिकता को दर्शाता है
मुख्य रूप से इस प्रदर्शन में निकिता श्रीरंगे, प्रदीप झा ,आशीष सोरी, हरीश साहू ,डोमेंद्र साहू,देवा यादव,यश साहू,गुणवंत सिंह ठाकुर, देवेश यादव, विनोद जांगडे,पोषण,तारकेश, विकास साहू, अंकुश नेवल,एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!