IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिनांक 13.08.2022 को उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स आकाश मरकाम सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं आईटीबीपी तथा पी.टी.एस. राजनांदगांव के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम से हमर तिरंगा, घर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न चौक चौराहो से होकर गुजरी, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज लेकर पैदल मार्च निकाला गया जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत गाने बज रहे थे जिससे देशभक्ति की भावना का संचार लोगों में हो रहा था, जोश और जज्बे के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे अनुशासन के साथ यात्रा निकाली. इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों के हाथ मे राष्ट्रध्वज था। साथ ही साथ इसी प्रकार जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाई गई। जिसमें स्कूली बच्चों एवं आमजनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में विभिन्न चौराहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा में मौजूद लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की। सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को *हमर तिरंगा घर घर तिरंगा* अभियान से जुड़ने की अपील की गई।

You missed

error: Content is protected !!