IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • देवारीभाट में मनाया गया जिला स्तरीय हरियाली महोत्सव
  • समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा साकार –
    विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा

राजनांदगांव 28 जुलाई 2022। जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत देवारीभाट में  जिला स्तरीय हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत आज यहां गौमूत्र खरीदी का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा एवं जिला कलेक्टर श्री डोमन सिंह की विशेष उपस्थिति में हरेली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की पहली पारंपरिक त्यौहार है। हरेली त्यौहार के माध्यम से हम कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं । अपने गाय एवं गौठान की भी पूजा करते हैं। यह संस्कृति हमें विरासत में मिली है और इसे आगे बढ़ाए रखने का कार्य हम सभी का है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति परंपरा के साथ ही राज्य की खेल प्रतिभा एक समय विलुप्त होने की कगार पर चल पड़ी थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसे पुनर्जीवित करने और संजोए रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के युवाओं को हमारी पुरातन संस्कृति और सभ्यता के साथ ही राज्य की खेल प्रतिभा से भी रूबरू होने का अवसर मुहैया हो सका है ।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना राज्य की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से प्रदेश के साथ ही जिले के किसान समृद्ध हो रहे हैं। कलेक्टर ने इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों एवं जिलेवासियों को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि जिले के शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर गोबर की खरीदी की जाएगी। जिससे सभी पशुपालक और किसानों को आमदनी अर्जित करने का मजबूत जरिया मिल सके। इसके लिए जिन ग्राम पंचायतों में गौठान का निर्माण नहीं हुआ है, वहां गौठान का निर्माण करने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर प्रतिवेदन दें। प्रतिवेदन प्राप्त होने पर शीघ्र ही वहां गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर गोबर की खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि हरेली उत्सव राज्य की पहली और खेती किसानी से जुड़ा त्यौहार है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने प्राचीन विरासत को संजोए रखने का कार्य करना होगा ।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां – बच्चों के बीच कुर्सी दौड़, स्लो साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें खैरागढ़ के ओएसडी श्री जगदीश सोनकर ने अपना हुनर दिखाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम श्री तानकेश्वर प्रसाद साहू, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास विभाग व गौठान से जुड़ी महिला समूहों के बीच रस्साकशी का खेल आयोजित किया गया। बच्चों के द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर गर्भवती माताओं को पोषण टोकरी प्रदाय किया गया। उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्टॉल लगाया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!