IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

किसानों ने कृषि औजारों की पूजा कर चीला रोटी का लगाया भोग, बच्चों ने गेड़ी का उठाया लुफ्त

घरों व दुकानों में नीम की टहनी लगा, सुख समृद्धि की कामना की
फोटो 01 गेड़ी का आनंद लेते बच्चे

फ़ोटो 02 औजारों की पूजा करते किसान

बेमेतरा:– हिन्दुओं का पारंपरिक त्योहार हरेली पर्व रविवार को शहर सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह  किसानों ने कृषि औजारो कुदाल, फावड़ा सहित दैनिक उपयोग मे लाई जाने वाली वस्तुओ की पूजा कर चीला रोटी का भोग लगाया।
किसानों ने फसल अच्छी होने की कामना के साथ अपने इष्ट देव की पूजा की। वही चरवाहा ने घर- घर जाकर किसानों के घर के दरवाजा में नीम की टहनी लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। जहां किसान ने चरवाहा को उपहार स्वरूप पैसे व अनाज भेंट की। बच्चों ने दैहान पहुंचकर पषुओं की पूजा कर लोंदी खिलाई। वही लोगों ने किसानों को हरेली की बधाई दी। त्योहार के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा। बच्चो ने गेड़ी का जमकर लुफ्त उठाया। गांवो के चौक व मैदानों में शाम को गांव की महिलाओं, युवतियों ने मैदान में खो – खो, कबड्डी सहित विभिन्न खेलो का आनंद उठाया। वही गांवो मे जगह जगह मटका फोड़, सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।

सोशल मीडिया में भी देते रहे बधाई

हरेली पर्व में जहां किसान ने औजारों की साफ- सफाई कर पूजा की। वही युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिया लोगों को पर्व की बधाई देते रहे। कोरोनो के चलते इस साल हरेली पर्व पिछले साल की अपेक्षा फीकी नजर आईं। वही रविवार को अवकाश होने के चलते पर्यटन स्थल में लोगों की भीड़ लगी रही। जहां लोगो ने पर्व को यादगार बनाने के लिए पर्यटन स्थल लखना स्थित सोमनाथ मंदिर में शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे। जहां नौका विहार का आनंद उठाया।

error: Content is protected !!