राजनांदगांव/डोंगरगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 17.07.2022 को दो बाईक चोर को थाना डोंगरगांव पुलिस ने कोर्ट भेजा। आरोपियो के कब्जे से चोरी हुए स्प्रेण्डर प्रो ब्लेक सिल्वर का था क्र0 CG 08 NC 3867 को भी जप्त किया गया । प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार साहू पिता पुना राम साहू उम्र 50 साल निवासी कुमर्दा थाना डोंगरगांव ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2021 को इनके मोटर साईकिल स्प्रेण्डर प्रो ब्लेक सिल्वर का था क्र0 CG 08 NC 3867 इंजन नं HA10ELCHF15738 चेचिस नं0 MBLH10ASCHF13122 को कोई अज्ञात चोर माथलडबरी में बाजार चौक के पास चोरी कर ले गया है। बढ़ती चोरी की घटना को देखते हुए मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। आला अधिकारियों के दिशा-निर्देश मे थाना प्रभारी भरत बरेट के नेतृत्व में चोर को पकड़ने हेतु मुखबीर मामुर कर एंव पुलिस टीम द्वारा संदेहियो पर सतत निगाह रखी जा रही थी। इसी बीच सूचना मिला कि दो व्यक्ति सस्ते दामो मे मोटर सायकल बेचने के फिराक में है जिसके पास वाहन का कोई कागजात नही है। मुखबीर द्वारा सूचना मिलते ही संदेहियो 1. हरिदर्शन मरकाम पिता गोपाल मरकाम उम्र 36 साल निवासी सिकोला भाठा खुशी पैलेश के पिछे थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ0ग0 2. किशन नेताम पिता स्व0 सियाराम नेताम उम्र 24 साल निवासी ग्राम मोहड़ थाना डोंगरगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हे पुछताछ किया गया जो मोटर सायकल चोरी को किशन नेताम के घर बाड़ी मे छिपाकर रखना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से छुपाये हुए मोटर सयकल को स्प्रेण्डर प्रो ब्लेक सिल्वर का था क्र0 CG 08 NC 3867 निकाल कर थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर जप्त किया गया। आरोपियो का कृत्य धारा 379,34 भादवि0 का अपराध पाये जाने से आरोपी 1. हरिदर्शन मरकाम पिता गोपाल मरकाम उम्र 36 साल निवासी सिकोला भाठा खुशी पैलेश के पिछे थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ0ग0 2. किशन नेताम पिता स्व0 सियाराम नेताम उम्र 24 साल निवासी ग्राम मोहड़ थाना डोंगरगांव जिला राज0 को गिर0 कर कोर्ट भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि0 रूपेन्द्र दुबे , प्र0आर0 राणा प्रसन्न , आर0 चोवा यादव , आर0 राकेश साहू की सक्रिय भूमिका रही।


