IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/मोहला/ पुलिस थाना मोहला जिला राजनांदगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहला के प्रार्थी संदीप साहू थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दुर्गा चौक मोहला मे संदीप मोबाईल दुकान है। दिनांक 14.07.22 के रात्रि करीब 9.00 बजे यह अपना दुकान बंद कर अपने घर चले गया। दुसरे रोज दिनांक 15.07.22 के सुबह 8.30 बजे अपना दुकान खोला तो दुकान के पीछे का दीवार में बडा सा छेद है और दुकान का अंदर का सामान बिखरा हुआ था कोई अज्ञात व्यक्ति उसके दुकान के दीवार को किसी वस्तु से होल करके दुकान के अंदर घुसा और दुकान में रखा हुआ रेडमी कंपनी का स्माटफोन 2 नग , इन्फिनिक्स हट 10 प्ले स्मार्टफोन -01 नग , जियो फोन 01 नग कीपैड मोबाईल 30 नग पावर बैंक 10 नग , ब्लूटुथ हैडफोन 20 नग , ब्लूटुथ स्पीकर 05 नग , समैसंग मोबाईल लापू सेट , नगदी रकम 10000 रुपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। अपराध कायमी के पश्चात आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर संदेहीयो से पुछताछ पतासाजी किया गया। सक्रिय किये गये मुखबीर सूचना पर कुछ संदेहियों से पुछताछ की गई। जिसमें ग्राम बम्हनी निवासी सतीश कुमेटी पिता सुबेलाल ग्राम बम्हनी से पुछताछ किया गया जो उक्त घटना अपने पिता सुबेलाल कुमेटी के साथ करना कबुल करते हुये घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल , मोटर सायकल और 01 नग टेबलेट , 64 नग स्मार्टफोन , एक ईयरफोन , एक पावर बैंक , हैडफोन 02 नग , वायरलेस ईयर फोन व नगदीरकम 810 रुपये बरामद करवाया अन्य मोबाईल को घर के पीछे जंगल मे छिपाना बताया जो नहीं मिला। पता तलाश जारी है। दोनो आरोपीयो के विरुद्ध साक्ष्य पाकर प्रकरण के चोरी गयी मशरुका को जप्त कर गिरफतार किया गया। जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 17/07/22 के क्रमशः 12.00 व 12.15 बजे गिरफ्तार कर परिजनों को सूचित कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में उप निरी ० कमलेश बंजारे, सउनि अरविंद यादव , ऋषभ ठाकुर , आर . भरत मंडावी , गिरीश कोमा , तुमेन्द्र रात्रे , पलेश्वर सिदार , गजेन्द्र देवांगन , नंद कुमार यादव , तुलाराम बंजारे की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!