IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आज शाम सिंगदई, लखोली, कंचनबाग, टाकाघर, शंकरपुर, चिखली, इंदिरानगर टंकी से पेयजल आपूर्ति बाधित

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सिंगदई स्थित उच्च स्तरीय जलागार का वाल्व बदलकर नया वाल्व फिटिंग कार्य, सी.एफ.एल. सफाई, इंटेकवेल में 100 एच.पी. मोटर फिटिंग, केबल बदलने कार्य एवं पेनल बोर्ड रिपेयरिंग कार्य किया जाना है। उक्त कार्य हेतु 27 एम.एल.डी. एंव 10 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट दिनांक 6 जुलाई को प्रातः पेयजल सप्लाई के बाद बंद किया जाना है। जिसके कारण 27 एम.एल.डी. एवं 10 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से भरे जाने वाले टंकियों (सिंगदई, लखोली, कंचनबाग, टांकाघर, शंकरपुर, चिखली, इंदिरानगर) से दिनांक 6 जुलाई 2022 दिन बुधवार को दोपहर एवं शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिनांक 7 जुलाई 2022 से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त टंकिया नहीं भराने पर मोहड़, सिंगदई, हल्दी, मोहारा बस्ती, बजरंग नगर, लखोली, संतोषी नगर, चक्कीपारा, दुर्गाचौक लखोली, संजय नगर, लखोली नाका एरिया, कन्हारपुरी संपूर्ण क्षेत्र, सनसिटी एरिया, कंचनबाग, शिवनाथ कालोनी, केशर नगर, जनता कॉलोनी, राजीव नगर ब्रम्हदेव चौक, बैगापारा, अटल आवास, शांती विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली, गौरीनगर, रायपुर नाका, जी.ई. रोड़, कामठी लाईन, गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड़, कलारपारा, सिनेमा लाईन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड़, सदर लाईन आधा क्षेत्र, स्टेशनपारा वार्ड नं. 11,12, गंज लाईन, आरामशीन रोड़, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टांकाघर, पुराना सिविल लाईन, बल्देव बाग, स्टेशनपारा, चिखली क्षेत्र, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चौक, रेल्वे स्टेशन रोड़, शंकरपुर, शांतीनगर, चिखली, पुराना ढ़ावा, रामनगर, शिक्षक नगर, शांतीनगर, चिखली बिहारीचाल, पुराना ढ़ाबा, रमन बाजार चिखली, दिनदयाल नगर, गठुला नाला, चिखली झुग्गी झोपड़ी, अम्बेडकर चौक शांतिनगर इंदिरा नगर वार्ड, चौखड़िया पारा, नंदई, हिरामोती लाईन, गंज लाईन, ब्राम्हणपारा, पठानपारा, उद्यांचल, दुर्गा चौक, दिग्विजय कालेज रोड़, दिवानपारा, सतनामी पारा, सेठीनगर क्षेत्र में दिनांक 6 जुलाई बुधवार की शाम पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी, 7 जुलाई 2022 गुरूवार से नियमित पेयजल आपूर्ति की जावेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय पर साईनाथ प्लास्टिक, बजाज प्लास्टिक एवं कांकरिया प्लास्टिक पर निगम ने लगाये 4-4 हजार रूपये अर्थदण्ड

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!