IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

प्रायमरी और मिडिल स्कूल रेंगाकठेरा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल टेड़ेसरा में शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 18 जून 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीएम श्री अरूण वर्मा के निर्देशन में तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता ने प्रायमरी और मिडिल स्कूल रेंगाकठेरा के शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों और विभिन्न कक्षाओं के बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। तहसीलदार श्री गुप्ता ने होनहार छात्रों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। साथ ही छात्रों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर छात्रों को गणवेश और पुस्तक का भी वितरण किया गया।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टेड़ेसरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शाला के कक्षा दसवीं में 92 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा राजनंदिनी चौहान एवं 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा डिंपल साहू सहित विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान आने वाले विद्यार्थिीयों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री दीपक ठाकुर, सरपंच, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, छात्रों के पालक, शाला कर्मचारी, पटवारी व कोटवार उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!