IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरक्षक को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।*

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिनांक-17.06.2022 को
पुलिस मुख्यालय, रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया वर्ष 2022 अंतर्गत आरक्षक (आर्म्स) से प्रधान आरक्षक (आर्म्स) के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष-2022 जारी किया गया था जिसमें आरक्षक (आर्म्स) आशीष कुमार कौशिक को रक्षित केन्द्र जिला बिलासपुर से जिला कबीरधाम में जॉइनिंग उपरांत पदोन्नति हेतु आदेश प्राप्त हुआ था।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा आरक्षक (आर्म्स) आशीष कुमार कौशिक को पित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक आर्म्स के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया, तथा बेहतर कार्य करने निर्देश देते हुए नवीन पद पर पदोन्नति की बधाई मुंह मीठा करा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर पदोन्नत प्रधान आरक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

You missed

error: Content is protected !!