IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/डोंगरगांव। मामले का विवरण इस प्रकार है आज दिनांक 05.06.2022 को सुबह 08.00 बजे पूर्व विधायक भोलाराम साहू निवासी खुज्जी के यहा गैंस सिलेण्डर भटने से आग लग गई। सूचना मिलते ही स्वयं डोंगरगांव थाना प्रभारी आईपीएस मयंक गुर्जर द्वारा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। जहां घर के कवेलू में पूरी तरह से आग लग चुका था। जिसे फायर ब्रिगेड के माध्यम से डोंगरगांव पुलिस द्वारा बुझाया गया। पुछताछ पर आग लगने का कारण पता चला कि कीचन में गैंस सिलेण्डर एचपी कंपनी का फटने से घर में आग लग गई और आग लगने से घर के इमारती लकड़ी , 02 नग फ्रीज, 02 नग मोबाईल समसंग कंपनी का , 01 माईक्रो वेब ओवन, एक आईपेड, एक लेपटॉप, एक नग सिलाई मशीन, सोने चांदी के आभूषण, घरेलू उपयोग का पूरा बर्तन, खाद्य सामाग्री एंव दस्तावेज पूरी तरह से जल गया। जिससे लगभग 40-45 लाख रूपये का नुकसान होना बताया गया। आग लगने से जनहानि नही होना बताया गया। मामले में डोंगरगांव पुलिस द्वारा आगजनी कायम कर जांच कर प्रतिवेदन एसडीएम को भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!